कार्डियो कैपेसिटी, Oura की हार्ट हेल्थ मेज़रमेंट्स में से एक है, जो आपकी आने वाली सेहत और लंबी उम्र को ध्यान में रखकर बनाई गई है. कार्डियो कैपेसिटी फ़ीचर इनके लिए है:
- Gen3 और उसके बाद के वर्ज़न, एक्टिव मेंबरशिप के साथ
- iOS
- Android
यह फ़ीचर Gen2 या उससे पुराने वर्ज़न पर उपलब्ध नहीं है.
कार्डियो कैपेसिटी क्या है?
VO2 मैक्स क्या है?
कार्डियो कैपेसिटी का इस्तेमाल कैसे करें
वॉकिंग टेस्ट
ख़ुद से ऐड किया हुआ डेटा
आने वाला मैं
ध्यान में रखने वाली बातें
ज़्यादा जानकारी
कार्डियो कैपेसिटी क्या है?
कार्डियो कैपेसिटी आपकी VO2 max रीडिंग का उम्र के हिसाब से एडजस्ट किया गया अंदाज़ा है, यानी एक्सरसाइज़ के दौरान आपकी बॉडी ज़्यादा से ज़्यादा कितनी ऑक्सीजन इस्तेमाल कर सकती है. कार्डियो कैपेसिटी, कार्डियोरेस्पिरेटरी (एरोबिक) फ़िटनेस का एक बढ़िया मेज़र है क्योंकि यह बताता है कि आपका दिल, ब्लड वेसल्स और मसल्स कितनी अच्छी तरह साथ में काम करते हैं.
VO2 मैक्स क्या है?
VO2 max, यानी मैक्सिमल ऑक्सीजन अपटेक, यह बताता है कि तेज़ और थकाने वाली एक्सरसाइज़ के दौरान कोई इंसान ज़्यादा से ज़्यादा कितनी ऑक्सीजन इस्तेमाल कर सकता है. VO2 max को आमतौर पर एक मिनट में, बॉडी वेट के हर किलोग्राम पर, इस्तेमाल हुई ऑक्सीजन के मिलीलीटर में मेज़र किया जाता है (ml/kg/min). लगातार फ़िज़िकल एक्टिविटी के दौरान आपकी बॉडी मसल्स को जितनी ज़्यादा ऑक्सीजन सप्लाई कर पाती है, आपकी VO2 max रीडिंग उतनी ही हाई होगी.
VO2 max हर इंसान में काफ़ी अलग होता है और यह कई चीज़ों पर निर्भर करता है, जैसे उम्र, सेक्स, फ़िटनेस लेवल और जेनेटिक्स. वैसे तो इसे आमतौर पर एथलेटिक परफ़ॉर्मेंस का इंडिकेटर माना जाता है, लेकिन VO2 max का लंबी उम्र से भी अच्छा कनेक्शन है, इसीलिए यहहर उस इंसान के लिए एक काम का मीट्रिक है जिसे अपनी सेहत की परवाह है, सिर्फ़ एथलीट्स के लिए नहीं.
कार्डियो कैपेसिटी का इस्तेमाल कैसे करें
आप Oura App में कार्डियो कैपेसिटी यहाँ ढूँढ सकते हैं:
- माई हेल्थ टैब पर जाएँ
- चुनें हार्ट हेल्थ
- कार्डियो कैपेसिटी पर टैप करें
पहली रीडिंग एक नंबर दिखाएगी जो एंथ्रोपोमेट्रिक डेटा (उम्र, सेक्स, हाइट और वेट) पर बेस्ड होगा, जो आपने मेरी प्रोफ़ाइल में डाला है, जो Oura App के मेन्यू में है. यह नंबर पॉपुलेशन एवरेज पर बेस्ड सिर्फ़ एक अंदाज़ा है.
आपके VO2 मैक्स नंबर के हिसाब से, आपकी कार्डियो कैपेसिटी इन चार लेवल्स में से किसी एक में आएगी:
- पीक: आपकी उम्र के लोगों के हिसाब से बहुत ज़्यादा
- हाई: आपकी उम्र के लोगों के हिसाब से ऊंचा
- फ़ेयर: आपकी उम्र के लोगों के हिसाब से औसत या औसत से थोड़ा नीचे
- लो: आपकी उम्र के लोगों के हिसाब से औसत से नीचे
अपनी कार्डियो कैपेसिटी की और सटीक मेज़रमेंट के लिए, Oura App आपको छह-मिनट का वॉकिंग टेस्ट पूरा करने के लिए कहेगा. अगर आपके पास लैब टेस्ट का रिज़ल्ट है, या किसी भरोसेमंद सोर्स — जैसे कोई और वियरेबल — से VO2 max रीडिंग है, तो आप उसे मैन्युअली भी ऐड कर सकते हैं.
वॉकिंग टेस्ट
वॉकिंग टेस्ट लें पर टैप करके शुरू करें.
- लोकेशन सर्विसेज़ ऑन होना ज़रूरी हैकार्डियो कैपेसिटी नापने के लिए ऐप में
- वॉकिंग टेस्ट शुरू करने से पहले देख लें कि आपका फ़ोन 20% से ज़्यादा चार्ज हो, और पूरे रास्ते फ़ोन को अपने साथ ही रखें
- तेज़ रफ़्तार से चलें (इतना तेज़ जितना आप बिना सांस फूले चल सकते हैं)
- टेस्ट के लिए कोई सीधी और बराबर सड़क चुनें जहाँ ट्रैफ़िक सिग्नल ना हों, ताकि लगातार चलने की स्पीड बनी रहे
- ऐसा रास्ता चुनें जहाँ टनल ना हों, क्योंकि टनल में GPS सिग्नल कट सकता है
वॉकिंग टेस्ट के दौरान, Oura आपकी कार्डियो कैपेसिटी कैलकुलेट करने के लिए तय की गई दूरी और आपकी हार्ट रेट का इस्तेमाल करेगा. ध्यान रखेंकि Oura आपकी कार्डियो कैपेसिटी कैलकुलेट करने के लिए फ़िज़िकल डिस्टेंस का इस्तेमाल करता है, इसलिए वॉकिंग टेस्ट ट्रेडमिल पर नहीं किया जा सकता.
वॉकिंग टेस्ट पूरा करने के बाद, ऐप एक ग्राफ़ दिखाएगी जिसमें आपकी अभी की और पहले मेज़र की गई कार्डियो कैपेसिटी होगी. अपनी कार्डियो कैपेसिटी को बेहतर ट्रैक करने के लिए, हमारी सलाह है कि आप क़रीब महीने में एक बार वॉकिंग टेस्ट करें.
ख़ुद से ऐड किया हुआ डेटा
अगर आप किसी बाहरी सोर्स से अपना VO2 मैक्स अपडेट करना चाहते हैं, तो डेटा पॉइंट ख़ुद से भरने के लिए मौजूदा VO2 मैक्स ऐड करें पर क्लिक करें. 1-100 के बीच का कोई नंबर डालें और फिर हो गया चुनें.
किसी भी VO2 मैक्स डेटा को उस एंट्री पर बाईं तरफ़ स्वाइप करके और डिलीट चुनकर हटा सकते हैं.
आने वाला मैं
उम्र बढ़ने के साथ कार्डियो कैपेसिटी नैचुरली कम होती जाती है. लगातार मूवमेंट और एक्सरसाइज़ से इस गिरावट को कम किया जा सकता है.Future Me चार्ट विज़ुअली दिखाता है कि आगे चलकर आपकी कार्डियो कैपेसिटी कैसी हो सकती है, और यह एक्सपेक्टेड एवरेज गिरावट के मुक़ाबले कहाँ है.
डॉटेड नीली लाइन दिखाती है कि एक्टिविटी लेवल को बनाए रखने या बढ़ाने से आपकी कार्डियो कैपेसिटी कैसे बेहतर हो सकती है. सॉलिड सफ़ेद लाइन आपकी कार्डियो कैपेसिटी का एक प्रेडिक्शन है, जो आपके अभी के एक्टिविटी लेवल और पॉपुलेशन-लेवल पर एक्सपेक्टेड गिरावट पर बेस्ड है.
ये दोनों लाइनें अंदाज़ा देती हैं कि अलग-अलग उम्र में आपके लिए सीढ़ियां चढ़ना कितना आसान या मुश्किल होगा.
ध्यान में रखने वाली बातें
- Oura वॉकिंग टेस्ट लैब टेस्ट जितना सटीक नहीं है, लेकिन यह अपनी कार्डियो कैपेसिटी समझने का एक आसान और सबके लिए उपलब्ध तरीक़ा है. वॉकिंग टेस्ट से बहुत अच्छा परफ़ॉर्मेंस करने वाले एथलीट्स के बारे में सटीक अंदाज़ा नहीं मिल सकता है
- ज़्यादा ऊंचाई पर वॉकिंग टेस्ट करने से आपके कार्डियो कैपेसिटी के रिज़ल्ट्स पर असर पड़ सकता है.
- अगर आपने वॉकिंग टेस्ट लगातार नहीं किया है, तो आपको अपने कार्डियो कैपेसिटी ग्राफ़ में गैप दिख सकते हैं. हमारी सलाह है कि आप क़रीब महीने में एक बार वॉकिंग टेस्ट करें
- वैसे तो कार्डियो कैपेसिटी और कार्डियोवैस्क्युलर एज — दोनों Oura के हार्ट हेल्थ फ़ीचर का हिस्सा हैं, लेकिन इन दोनों मेज़रमेंट्स का एक-दूसरे पर सीधा असर नहीं पड़ता. एक मीट्रिक बढ़ता या घटता दिखे, तो ज़रूरी नहीं कि दूसरा भी बढ़ेगा या घटेगा
Oura Ring कोई मेडिकल डिवाइस नहीं है और यह किसी बीमारी या मेडिकल कंडीशन को डायग्नोज़, इलाज करना, ठीक करना, मॉनिटर, या रोकने के लिए नहीं बनाई गई है. कोई भी दवा, खान-पान, या एक्सरसाइज़ में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी मेडिकल प्रोफ़ेशनल से सलाह लें.
और जानकारी
कार्डियो कैपेसिटी के बारे में सब कुछ
महिलाओं के लिए हार्ट हेल्थ: आपको क्या पता होना चाहिए